Breaking News in Primes

मतगणना हाल में मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंध,गणना एजेंटो को किया गया प्रशिक्षित।

0 315

मतगणना हाल में मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंध,गणना एजेंटो को किया गया प्रशिक्षित।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय के निर्देशन में जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गणना एजेंट को मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, गणना एजेंट उपस्थित रहे।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना का कार्य 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुराने भवन में किया जाएगा। गणना एजेंटों को सुबह 7 बजे तक अपने निर्धारित स्थान में उपस्थित होना होगा। मतगणना दिनांक को पहचान पत्र को गणना एजेण्ट को धारण करना होगा। इस पहचान पत्र के साथ संबंधित एजेण्ट को अपना एक अन्य पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। मतगणना हाल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। प्रवेश के पश्चात एजेण्ट को आवंटित टेबल क्रमांक के सामने जाकर बैठना होगा।

आगे जानकारी देते हुए बताया गया कि सर्वप्रथम ईटीपीबी तथा डाकमत पत्रों की गणना होगी उसके आधा घंटा पश्चात कन्ट्रोल यूनिट में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के लिए मतगणना दो पृथक-पृथक कक्षों में की जाएगी। ईव्हीएम मशीनों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 16 टेबलों में मतगणना होगी। चुरहट एवं सीधी विधानसभा क्षेत्र में 4-4 टेबिल में डाक मत पत्रों की गणना होगी। सिहावल तथा धौहनी विधानसभा क्षेत्र में 3-3 टेबिलों में डाक मतपत्रों की मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा। इसी प्रकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईटीपीबी के लिए एक-एक पृथक टेबल पर गणना होगी।

 

*निर्मित समस्याओं पर रिटर्निंग ऑफिसर का निर्णय होगा मान्य–डीएम*

 

कलेक्टर ने बताया कि मतदान दिवस एवं मतदान दिवस के अगले दिवस संवीक्षा के दौरान ऐसी मशीनें जहां सीआरसी नहीं की गई, माॅकपोल स्लिप नहीं निकाली गई या मतपत्र लेखा से डाले गए मतों का मिलान नहीं हो रहा उनके संबंध में अभ्यर्थियों अवगत कराकर उनके ईव्हीएम की गणना नहीं की जाएगी। इनकी गणना व्हीव्हीपीएटी से होगी जो अभ्यर्थियों के जीत-हार के अंतर पर निर्भर होगा। कोई भी समस्या आने पर रिटर्निंग ऑफिसर का निर्णय ही मान्य होगा। सीयू की मतगणना पूर्ण होने के बाद व्हीव्हीपीएटी पेपर पर्ची की गणना आयोग के निर्देशानुसार उपरोक्त तीन परिस्थिति की पहले फिर रेण्डम चयनित 5 मतदान केन्द्र की व्हीव्हीपीएटी बुलाकर वीसीबी बूथ में की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना एजेंटों को मतगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मतगणना स्थल में एजेंटों को नियत समय में पहुंचने तथा मतगणना के दौरान कक्ष में व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के संबंध में भी समझाइश दी गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!