रायसेन जिले के विश्व स्तरीय सांची मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय
*दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला* *रायसेन*
के माध्यम से प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।
27 नवंबर 2023
रायसेन/- जिले के नगर सांची में बीते दिन रविवार 26नवंबर 2023 को जहां पर।
प्रदर्शनी का उद्धघाटन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सांची श्रीमती भिंधु सूर्यवंशी द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया गया। बीके रीको भारती द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से गौतम बुद्ध को बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्ति का विश्लेषण किया गया। साथ ही कलयुग रूपी दुखों के वृक्ष के संबंध में प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसके माध्यम से यह समझाया गया कि आज मानव इतना दुखी अशांत क्यों है। क्योंकि आज मानव के मन रूपी वृक्ष में काम क्रोध लोभ मोह ईर्ष्या निंदा चुगली कई प्रकार की शाखा उत्पन्न होने की वजह से व्यक्ति अपने मन को केंद्रित नहीं कर पाता है। जिससे मानव दुखी होकर आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम देता है। इसी को लेकर इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां पर बीके रीको बहन द्वारा यह बताया गया कि इस झांकी का मुख्य उद्देश्य यही है। कि मानव अपने अंदर विकारों को पहचान कर। उनका दमन कर अपना और अपने समाज का उत्थान कर सकता है। इसके साथ ही व्यसन मुक्ति की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिसमे बीके शकुंतला बहन ने बताया की व्यसन का आदि मानव और उसके परिवार का जीवन कैसे प्रभावित करता है। और कैसी- कैसी विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। इनसे मुक्ति कैसे मिले। इस बारे में लोगो को विस्तार पूर्वक प्रदर्शनी के माध्यम से समझाया गया। श्रीमती भिंधु सूर्यवंशी द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। और उनके द्वारा प्रदर्शनी की काफी सरहाना की गई। और बताया की यह प्रदर्शनी मानव समाज के कल्याण के लिए उपयोगी साबित होगी।