*झारखंड में तेजी से बढ़ेगी ठंड…*
*रांची झारखंड*
*रिपोर्टर मोहम्मद इम्तियाज अंसारी*
रांची: झारखंड में अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तो अधिकतम तापमान में 5 डिग्री कम हुआ है। अगले महीने तक तापमान में और गिरावट हो जाएगी। नवंबर में ठंड तेजी से बढ़ेगी। उत्तर से आने वाली हवाओं से राज्य में कनकनी बढ़ेगी। रांची IMD के मुताबिक बीते कल शनिवार को रांची में टेम्परेचर 15.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। झारखंड के दक्षिणी भाग में इन दिनों सबसे अधिक ठंड है। वहीं उत्तरी भाग में सामान्य है। कल सबसे कम तापमान गुमला में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पलामू में 16.5 डिग्री और देवघर में 18.3 डिग्री दर्ज किया गया है।