Breaking News in Primes

अखिल भारतीय बार परीक्षा- 18 AIBE – XVIII का फार्म भरने की अन्तिम तारीख एक बार फिर बढ़ी

0 325

अखिल भारतीय बार परीक्षा- 18 AIBE – XVIII का फार्म भरने की अन्तिम तारीख एक बार फिर बढ़ी

लगभग एक लाख से अधिक अभिभाषक अखिल भारतीय बार परीक्षा AIBE -XVIII (2023) में शामिल होंगे

अखिल भारतीय बार परीक्षा अब सम्भवत: 03/12/2023 को सम्पन्न होगी । अखिल भारतीय बार परीक्षा AIBE-XVIII (2023) में शामिल होने के इच्छुक अभिभाषक दिनांक 10/11/2023 तक ऑनलाइन फार्म भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं । अखिल भारतीय बार परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र इन्दौर भी है । इन्दौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने बताया है कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अखिल भारतीय बार परीक्षा- 18 AIBE- XVIII अब संभवत: दिनांक 03/12/2023 को सम्पन्न होंगी। कि पहले परीक्षा 29/10/2023 को होने वाली थी, उसके बाद परीक्षा की तारीख बढ़ाकर 26/11/2023 तय की गई थी। अब पुन: परीक्षा की तारीख बढ़ाकर 03/12/2023 तय की गई है।गोपाल कचोलिया ने बताया है कि वर्ष 2009 के पश्चात विधि स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण करने वाले व्यक्ति जब विधि व्यवसाय हेतु सनद प्राप्त करने के लिए अपने आवेदन मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ,जबलपुर को भेजते हैं,तब मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर उनका नाम अपनी सदस्यता सूची में दर्ज कर के उन्हें विधि व्यवसाय हेतु पहले प्रावधिक प्रमाणपत्र जारी करती है। उक्त प्रमाणपत्र के आधार पर नामांकित व्यक्ति दो वर्ष तक विधि व्यवसाय कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को बार कौंसिल आफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बार परीक्षा ( जो सामान्यतः छह माह के अंतराल में साल में दो बार आयोजित होती है।) में शामिल होकर अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करना जरुरी होता है।नामांकन दिनांक से दो वर्ष की अवधि में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले व्यक्ति को उक्त दो वर्ष की अवधि समाप्त होने के दिन से लेकर उक्त परीक्षा उत्तीर्ण करने की समयावधि तक अपना विधि व्यवसाय बन्द करना पड़ता है।परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात ही मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर उन्हें मूल सनद व विधि व्यवसाय हेतु प्रमाणपत्र प्रदान करती है।

जिन व्यक्तियों ने विधि स्नातक की उपाधि वर्ष 2009 तक उत्तीर्ण कर ली थी, उन्हें अखिल भारतीय बार परीक्षा नहीं देनी पड़ती है।बार कौंसिल ऑफ इण्डिया नईदिल्ली ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 45% किया है और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 40% तय किया है। गौरतलब है कि परिषद परीक्षा कार्यक्रम में कभी भी संशोधन कर सकती है।

गोपाल कचोलिया अध्यक्ष

इन्दौर अभिभाषक संघ

9827094681

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!