Breaking News in Primes

ग्वालियर पुलिस ने एक घर पर छापा मारते हुए भारत पाकिस्तान विश्व कप मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे युवक को गिरफ्तार किया है,

0 153

Ind Vs Pak World Cup Match : ग्वालियर पुलिस ने एक घर पर छापा मारते हुए भारत पाकिस्तान विश्व कप मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने सटोरिये के पास से 01 लेपटॉप, 06 मोबाइल फोन, 01 इंटरनेट राउटर, डायरी, नोटिस रजिस्टर तथा कुल नगदी 11 लाख 09 हजार रुपये किये जब्त किये हैं, पुलिस को लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है।

 

विधानसभा चुनाव को देखते हुए ग्वालियर पुलिस अलर्ट मोड पर है, इसी बीच पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्र सुदर्शन धर्मकांटा के पास, गिर्राज कालोनी स्थित सोनू शर्मा के मकान में आज खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है।

 

पुलिस की संयुक्त टीम ने मारा छापा

 

पुलिस को देखकर सटोरिया हडबडा गया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया, पुलिस ने सटोरिये के पास मौजूद मोबाइलों को देखने पर उनमें Betguru.net, IExchange Super, Sattaking, Id247, 1Exch Mater, Silva Exch नाम की साइटें खुली हुई मिली, जिनके द्वारा वह ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर 01 लेपटॉप, 06 मोबाइल फोन, 01 इंटरनेट राउटर, डायरी, नोटिस रजिस्टर तथा कुल नगदी 11 लाख 09 हजार रूपये मिले, जिन्हे विधिवित जप्त किया गया। पुलिस टीम को पकड़े गये सटोरिया के पास से लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है।

 

श्योपुर का रहने वाला है सटोरिया, अभी रहता है ग्वालियर में

पकड़े गये सटोरिये से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम ढोढ़र स्टेशन रोड, थाना ढोढ़र जिला श्योपुर हाल निवासी गिर्राज कालोनी थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर का रहने वाला सोनू शर्मा बताया। थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!