Breaking News in Primes

12 सितंबर, 2026 को नैशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

0 11

12 सितंबर, 2026 को नैशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

 

 

खरगोन जिले से

 

मध्य प्रदेश. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन मे श्रीमान विशेष न्यायाधीश/संयोजक, नेशनल लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंडलेश्वर श्री अमित रंजन समाधिया की अध्यक्षता में दिनांक 25.08.2026 को जिला न्यायालय मण्डलेश्वर के कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में नगर परिषद्, विद्युत विभाग एवं बैंक के अधिकारियों से प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के सबंध मे चर्चा की गई।

श्रीमान विशेष न्यायाधीश/संयोजक, नेशनल लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेष्वर श्री अमित रंजन समाधिया ने बैठक मंे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने एवं समय सीमा में पक्षकारों को नोटिस तामिल करने के निर्देश दिए।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर सुश्री प्रीति जैन ने कहा कि पक्षकारों को नोटिस तामिली कर उनके प्रकरणों में मिलने वाली छूटों की जानकारी पक्षकारों को अवगत कराने की बात कही एवं बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि नेषनल लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे जिसकी जानकारी आमजनता तक पहुंचे और अधिक से अधिक पक्षकार नेषनल लोक अदालत का लाभ ले सके।

उक्त बैठक में सहायक यंत्री महेन्द्र प्रजापत, यूनियन, बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी हरिओम बिरला, सुमित कुमारे खोड़े एवं नगर परिषद मंडलेश्वर से संजय कलोसिया उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!