सेवानिवृत्त शिक्षिका फूलकुमारी सिंह को दी गई भावभीनी बिदाई।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह कार्यक्रम।
सीधी/मझौली
22 वर्ष की सेवा काल पूर्ण कर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसवाही में सेवा देते हुए सेवा निवृत्त हुई सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र की डढ़िया की मूल निवासी शिक्षिका जो मझौली में जन्म ले मझौली में ही शैक्षणिक क्षेत्र में सेवाएं प्रदान कर अपनी अलग क्षवि बनाए रखने वाली बुआ जी के नाम से विख्यात फूलकुमारी सिंह पति वरिष्ठ समाजसेवी संविदाकार सुखेंद्र प्रताप सिंह विगत माह सेवा निवृत्त हो गई थी जिन्हें गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर नम आंखों से भावभीनी बिदाई दी गई।इस दौरान शिक्षक एवं उपस्थित जनों के साथ बच्चों के भी आंखों में आंसू छलकते देखा गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भसवाही में ही पदस्थ वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक अवनीश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ जहां कलेक्टर के दौर के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों के शामिल न होने पर विद्यालय में ही पदस्थ वरिष्ठ शिक्षिका पद्मजा सिंह के मुख्य अतिथि में किया गया। जहां पर विशिष्ट अतीत के रूप में आजीविका मिशन मझौली के सहायक प्रबंधक संजीव सिंह कठहा, रामाश्रय कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, प्रफुल्ल सिंह शिक्षक उत्तर टोला भैसवाही, विद्यालय शिक्षक राकेश गुप्ता,शिक्षिका राज श्री गुप्ता,मंचासीन रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन वी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात बारी-बारी से उपस्थित जनों के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओ व बच्चों द्वारा हल्दी चावल का टीका चंदन लगा पुष्प हार व पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवा निवृत्त शिक्षिका फूलकुमारी सिंह का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनों द्वारा अपने उद्बोधन में सेवानिवृत शिक्षिका के गृहस्थ सुखमय जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय शिक्षक अवनीश सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि पहले तो मात्र सुना था कि बुआ जी के नाम से विख्यात शिक्षिका जहां भी जाती है अपने चाल -स्वभाव से बच्चों के साथ वहां के लोगों एवं शिक्षकों का दिल जीत लेती हैं।पर कुछ वर्षों तक हमें भी इनके साथ कार्य करने का मौका मिला निवृत्त होने पर हर बच्चे यही पूछ रहे थे की क्या अब बुआ जी मैडम विद्यालय नहीं आएगी इससे हमें अनुभव हुआ कि वास्तव में शिक्षक का यह गुण होना चाहिए। आपके साथ रहकर हमें सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला जिसके लिए मैं और मेरा विद्यालय परिवार आपका सदैव आभारी रहेगा। ईश्वर से कामना करता हूं कि आपका अगला गृहस्थ जीवन अच्छे से परिवार एवं समाज के साथ बीते। एवं आपसे आग्रह है कि आप जब भी मझौली आए तो इस विद्यालय को अपना परिवार मानकर 2 मिनट के लिए जरूर पधारे एवं मार्गदर्शन प्रदान करती रहें। संबोधन की अंतिम कड़ी में सेवा निवृत्त शिक्षिका फूल कुमारी सिंह द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि स्कूल के सभी बच्चे अपने हैं ऐसे भाव से हम लोगों को सेवा देनी चाहिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा इसी भाव से काम किया जाएगा इतना कहते हुए वे भावुक हो गईं और अपनी वाणी को विराम दी।कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथियों का आभार कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय शिक्षक अवनीश सिंह द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों व बच्चों को कल्पाहार मुहैया कराते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से साल श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट कर नम आंखों से सेवा निवृत्त शिक्षिका फूलकुमारी सिंह को बिदा किया गया।