लोकेशन धामनोद
*प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची पर सरपंच ने उठाए सवाल*
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से सेमल्दा ग्राम पंचायत के सरपंच लता गिरवाल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वर्षों से पक्के घर की आस लगाए बैठे कई गरीब और जरूरतमंद परिवार आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं। ऐसे परिवारों की आवाज़ बनकर सरपंच ने उनकी मांग प्रशासन तक पहुंचाई है और जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
सरपंच का कहना है कि पंचायत में कई ऐसे परिवार हैं जो योजना की सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं, लेकिन अब तक उन्हें आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी पात्र परिवारों का सर्वे कर शीघ्र आवास स्वीकृत किए जाएं, ताकि कोई भी गरीब परिवार अपने पक्के घर के अधिकार से वंचित न रहे।
सरपंच की इस पहल का ग्रामीणों ने भी स्वागत किया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन गंभीरता से इस मांग पर कार्रवाई करता है, तो कई जरूरतमंद परिवारों का अपने घर का सपना साकार हो सकेगा।
आइए सुनते हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सेमल्दा ग्राम पंचायत के सरपंच का क्या कहना है वर्ष 2024 , 25 की वर्तमान सूची में जो सर्वे किया गया है GRS संजय कुशवाहा और सत्यापन अजय पाटीदार
के द्वारा किया गया जो की पुन सत्यापन किया जाए छूट गए नामो को जोड़ा जाए जिससे हितग्राहियो को लाभ मिल सके