Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: एनएमडीसी किरंदुल में 85 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण”

0 0

“प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: एनएमडीसी किरंदुल में 85 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण”

किरंदुल: युवाओं को उद्योग जगत से जोड़कर उन्हें व्यावहारिक अनुभव एवं कौशल विकास का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का शुभारंभ एनएमडीसी लिमिटेड की बैलाडीला आयरन ओर माइंस (बीआईओएम), किरंदुल कॉम्प्लेक्स में किया गया। 11 जुलाई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण ने योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं को देश की अग्रणी कंपनियों में कार्य करने का अवसर प्रदान करना है, जिससे वे उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ अपने कौशल का विकास कर भविष्य के लिए बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त कर सकें। योजना के अंतर्गत 85 युवा प्रशिक्षुओं ने इंटर्नशिप का प्रस्ताव स्वीकार किया है। ये सभी प्रशिक्षु चरणबद्ध तरीके से परियोजना के विभिन्न विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान, व्यावसायिक दक्षता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के.एल. नागवेणी, एम. तिरूपतिराव, अभिजीत घोष, सहायक महाप्रबंधक शैलेंद्र सोनी एवं अजय बागे, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) विवेक कुमार रक्षा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) राहुल साठवने, प्रबंधक (सिविल)/सीएसआर एस.आर. गावड़े, उप प्रबंधक विकास कुमार साहू, कुनामी हंसदा सहित मानव संसाधन विभाग के अधिकारी एवं इंटर्नशिप के लिए चयनित युवा प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

एनएमडीसी प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!