Breaking News in Primes

माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद में संकाय विकास कार्यक्रम एवं करियर परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन**

0 114

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

*माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद में संकाय विकास कार्यक्रम एवं करियर परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन**


माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद (म.प्र.) में शिक्षकों के लिए संकाय विकास कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों के लिए करियर परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के निर्देशक डॉ. मनोज नाहर, निर्देशिका श्रीमती रीना नाहर एवं प्राचार्य डॉ. प्रिया त्रिवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. नाहर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी एवं तकनीक-आधारित युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नवाचार, डिजिटल दक्षता एवं व्यावहारिक ज्ञान का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से नवीन शिक्षण पद्धतियों एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, कौशल विकास एवं आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात संस्थान की निदेशिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विषय एक सफल करियर का द्वार है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने, समय का सदुपयोग करने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा संचार कौशल, तकनीकी दक्षता एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प से प्रत्येक विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

वहीँ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के विविध अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, वेब डिज़ाइनिंग, डिजिटल विपणन, ग्राफिक डिज़ाइनिंग, बैंकिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षण, उद्यमिता तथा विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, संचार कौशल, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण एवं निरंतर सीखने के महत्व से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के विशेषज्ञ दिनेश नायडू ने शिक्षकों को आकर्षक प्रस्तुतियाँ, पोस्टर, प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक वीडियो तथा अन्य शिक्षण सामग्री तैयार करने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुविधाओं, कैनवा के प्रभावी उपयोग तथा सहयोगात्मक कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञ से विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य डॉ. त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए विशेषज्ञ, प्रबंधन एवं समस्त सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह कार्यक्रम शिक्षकों की डिजिटल दक्षता को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के प्रति जागरूक, प्रेरित एवं आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी एवं सफल सिद्ध हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!