परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,10 अधिकारियों के तबादले
कई जिलों को मिले नए जिला परिवहन अधिकारी, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,10 अधिकारियों के तबादले
कई जिलों को मिले नए जिला परिवहन अधिकारी, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
रीवा, आगर मालवा और दमोह सहित कई जिलों में बदली परिवहन व्यवस्था
अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए, विभाग ने तत्काल जॉइनिंग के दिए निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्यभर में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों एवं जिला परिवहन अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं। अवर सचिव आयुषी जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के तहत देवेश बाथम को बालाघाट, दीपक मांझी को मंदसौर, क्षितिज सोनी को अशोकनगर तथा बरखा शुक्ला को देवास जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है। वहीं स्वाति पाठक को दमोह और टीकमगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आशुतोष सिंह भदौरिया को रीवा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ आगर मालवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
देखिए आदेश



