Breaking News in Primes

रोजगार मेले में 700 से अधिक बेरोजगारो ने कराया पंजीयन। क्षेत्रीय विधायक एवं उपखंड अधिकारी व जिले के अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

0 184

रोजगार मेले में 700 से अधिक बेरोजगारो ने कराया पंजीयन।
क्षेत्रीय विधायक एवं उपखंड अधिकारी व जिले के अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

सीधी/मझौली

शासन के मन्सा अनुसार जिला प्रशासन सीधी के निर्देशन में धौहनी विधानसभा क्षेत्र के मझौली कॉलेज में विगत 29 मई को आयोजित “युवा संगम” रोज़गार मेले में बेरोजगार युवाओं का जन सैलाब उमड़ा देखा गया।बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मुहैया करने देशभर से 10 कंपनियां पहुंची हुई थी जहां 700 से अधिक क्षेत्रीय बेरोजगार युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीयन कराया। मेले का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के साथ एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत सीधी धनंजय मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली सुश्री सुरभि श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पधारे विधायक धौहनी कुंवर सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात जनपद स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।विधायक द्वारा निर्देशित किया गया है कि जिले स्तर में ही कैंप लगाकर युवाओं का चयन किया जाए। ताकि इन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रेरित करते हुए विधायक द्वारा कहा गया कि नौकरी मांगना नहीं नौकरी देना सीखो हमारी केंद्र व राज्य सरकार ने छोटे-छोटे उद्योग धंधों के लिए कम ब्याज दर पर तथा 50% सब्सिडी के साथ बेरोजगारों को ऋण उपलब्ध करा रही हैं इससे आप लोग छोटे-छोटे उद्योग धंधे स्थापित कर अशिक्षित अनपढ़ लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार पर ध्यान केंद्रित करें और छोटे-छोटे उद्योग धंधे अपने क्षेत्र में चालू करें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग, तथा योजनाओं की जानकारी के लिए रोजगार , उद्योग, श्रम विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं स्वरोजगार से प्रेरित करने के लिए आजीविका मिशन के दीदियों द्वारा प्रोडक्ट की प्रदर्शनी स्थापित की गई थी।जहां पर विधायक द्वारा उद्योग धंधों के लिए समूह की महिलाओं को ऋण वितरित किया गया तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

*विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार दिए निर्देश*

इस अवसर पर उपस्थित
उद्योग ,रोजगार व श्रम विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक द्वारा फटकार लगाई गई तथा निर्देशित किया गया हैं कि शासन की योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत कराए व स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा अवसर प्रदान करें। ऑफिसो में बैठे रहकर योजना का क्रियान्वयन नहीं किया जा सकता इसलिए गांव में शिविर लगाकर लोगों को जानकारी दें तथा लाभान्वित करें।

*इनकी रही प्रमुख उपस्थिति*

मेले में एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत सीधी धनंजय मिश्रा,भाजपा उपाध्यक्ष सीधी अखिलेश पांडे,भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी, नगर परिषद मझौली के पूर्व अध्यक्ष लवकेश सिंह, सीईओ मझौली सुरभि श्रीवास्तव, बीआरसी अयोध्या पटेल, आजीविका मिशन प्रबंधक मझौली चंद्रकांत सिंह, जनपद मझौली अरविंद तिवारी, कृष विस्तारक अधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा जिले के उद्योग, रोजगार,श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी,व अन्य खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में युवा बेरोजगार मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!