Breaking News in Primes

मुखिया एक , जॉब कार्ड दो दो , मनरेगा में दोनों पे लग रही हजारी और हो रहा भुगतान* *दूसरों को रोजगार देने वाले भी बन रहे मनरेगा में मजदूर*

0 14

*मुखिया एक , जॉब कार्ड दो दो , मनरेगा में दोनों पे लग रही हजारी और हो रहा भुगतान*

 

*दूसरों को रोजगार देने वाले भी बन रहे मनरेगा में मजदूर*

 

भैंसदेही :- मनरेगा कहो या जी राम जी ग्राम पंचायत में बैठे चोरों के लिए चोरी करना कोई मुश्किल काम नहीं, क्योंकि उन्होंने अपना सेटअप पहले से बना रखा , हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी जांच हो तो मनरेगा का घर बैठे मजदूरी भुगतान पाने के मामले में अपने आप को ईमानदार बताने वाले पूरे परिवार के राज सामने आ जाएंगे, मामले में बताया जा रहा की यह मामला भैंसदेही जनपद के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम पंचायत का है, जिस ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों की साठ गांठ से एक चतुर , चालक , बुद्धि जीवी और अपने आप को सबके सामने ईमानदार बताने वाले परिवार के मुखिया ने अपने स्वयं के लिए दो दो जॉब कार्ड बना रखे हैं, मजे की बात तो यह है कि दोनों जॉब कार्ड पर मजदूरी भुगतान मिल रहा है, लेकिन जब उक्त व्यक्ति का नाम सामने आ जाए तो पूरा गांव सकते में आ जाएगा कि इतने बड़े आदमी की मनरेगा में हजारी लगाकर उसको लंबे समय से भुगतान किया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि उक्त मामले की सारे सबूतों के साथ जल्द ही शिकायत जिला कलेक्टर की जाएंगी , जिसके बाद सारा भ्रष्टाचार का खेल सबके सामने आईने की तरह आ जाएगा , अगले अंक में जल्द पढ़िए ……सबूतों के साथ मनरेगा भ्रष्टाचार की कहानी…?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!