Breaking News in Primes

महाराजपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन पर मारा छापा

0 0

महाराजपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन पर मारा छापा

 

 

मंडला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम मालीमोहगांव, खापाकला, धौरानाला और मोहनटोला में दबिश देकर अवैध मुरम उत्खनन (खनन) के खिलाफ कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालीमोहगांव, खापाकला, धौरानाला और मोहनटोला के ग्रामीण व वन क्षेत्रों में बिना किसी वैध अनुमति के धड़ल्ले से मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से मुरम का उत्खनन और परिवहन करते वाहनों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी, उप निरीक्षक सहित पुलिस बल मौजूद थे।

 

राजेन्द्र कुमार श्रीवास प्राइम्स टी वी न्यूज मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!