कार्यकर्ताओं के साथ झगरहा में सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने पीएम के मन की बात किया श्रमण।* प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम 134वां संस्करण संपन्न। *अरविंद सिंह परिहार सीधी*
*कार्यकर्ताओं के साथ झगरहा में सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने पीएम के मन की बात किया श्रमण।*
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम 134वां संस्करण संपन्न।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सीधी जिले के झगरहा बूथ क्रमांक-9 में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण ,स्थानीय नवाचार, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा किसानों की नवाचारपूर्ण पहलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायक संदेशों ने समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक बदलाव, सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में सरपंच निशा पाण्डेय , उप सरपंच नाज़िया बानो अलीमुद्दीन , भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सरपंच गणेश सिंह , कुंवर सिंह चंदेल, संजय पाण्डेय, राजीव सोनी , भैयालाल शर्मा, रामसजीवन गुप्त, बूथ अध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा एवं दिलीप पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।