सफलता की कहानी* शिविर में दिव्यांग युवक के आधार कार्ड की समस्या का समाधान,कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत हुई कार्यवाही।
*सफलता की कहानी*
शिविर में दिव्यांग युवक के आधार कार्ड की समस्या का समाधान,कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत हुई कार्यवाही।
सीधी/मझौली
सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में पंचायत स्तर पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
इसी क्रम में शनिवार को मझौली के बोदारीटोला में आयोजित शिविर के दौरान एक संवेदनशील मामला सामने आया। ग्राम पंचायत ताला निवासी पवन सेन दिव्यांग सत्यम सेन को लेकर आया और आवेदन देकर बताया कि यह दिव्यांग है कई वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। आधार कार्ड के अभाव में उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर सत्यम सेन का आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।यह पहल प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। अब आधार कार्ड मिलने से सत्यम सेन को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।