Breaking News in Primes

प्रयागराज एसटीएफ और कोखराज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही: चोरी की दो ट्रकें बरामद, एक आरोपी पकड़ा गया

0 2

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी:  प्रयागराज एसटीएफ और कोखराज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात एक बड़े फर्जीवाड़े कर ट्रकों को बेचें वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।टीम ने कोखराज थाने के पीछे अलीगंज में बने एक यार्ड में छापेमारी कर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई दो नई गाड़ियां (ट्रक) बरामद कीं है,कोखराज थाना पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की,गिरोह के एक आरोपी कासिम को मौके से पकड़ कर पूछताछ और जांच में जुटी हुई है। यार्ड मालिक कासिम नामक व्यक्ति ने बना रखा था। वह पुराने चेसिस नंबर बदलकर और फर्जी चेसिस नंबर पंच करवाकर गाड़ियों के फर्जी कागजात प्रयागराज एआरटीओ कार्यालय से बनवाता था और फिर उन्हें बेचता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो ट्रक बरामद किए है। पूछताछ में कासिम ने बताया कि वह प्रयागराज के मरियाडीह रसूलपुर थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र का रहने वाला है। वह कोखराज थाने के पीछे यार्ड बनाकर गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता था। एक 16 चक्का ट्रक के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि यह उसने असम से खरीदी थी और असम से प्राप्त एनओसी के माध्यम से प्रयागराज आरटीओ द्वारा उसके नाम पर ट्रांसफर की गई थी। हालांकि, अपनी पुरानी 16 चक्का ट्रक के बारे में वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।कासिम ने इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल दो अन्य लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें कासिम अहमद, अनिल तिवारी और मोहम्मद तारिक शामिल हैं। पुलिस ने मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद भूषण मौर्य ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!