Breaking News in Primes

नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) की दो दिवसीय सेंट्रल काउंसिल मीटिंग टूंडला में शुरू

0 13

*नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) की दो दिवसीय सेंट्रल काउंसिल मीटिंग टूंडला में शुरू*

 

टूंडला। नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) की महत्वपूर्ण सेंट्रल काउंसिल मीटिंग का आयोजन 16-17 मार्च 2026 को टूंडला में किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में एआईआरएफ (AIRF) के महामंत्री और एनसीआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महामंत्री कॉमरेड आर. डी. यादव ने की।

 

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर हुंकार

 

बैठक के दौरान यूनियन के नेताओं ने रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। यूनियन ने प्रशासन के सामने निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

 

पुरानी पेंशन बहाली: यूपीएस (UPS) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) की सुविधा को बहाल करने की मांग।

 

पदोन्नति के अवसर: ट्रैकमैन कर्मचारियों के लिए एलडीसीई (LDCE) को सभी के लिए ओपन करने और पदोन्नति की प्रक्रिया तेज करने पर जोर।

 

भत्ते और ट्रांसफर: टीआरडी कर्मचारियों के वर्दी-भत्ता बहाल करने और टिकट चेकिंग स्टाफ के पीरियोडिकल ट्रांसफर को समाप्त करने की मांग।

 

रनिंग स्टाफ की सुविधाएं: रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25% की वृद्धि और 70% किलोमीटर भत्ते को आयकर मुक्त करने की मांग उठाई गई।

 

ग्रुप ‘डी’ का कल्याण: सीएंडडब्ल्यू (C&W) के ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों की पदोन्नति और ट्रैकमैन कर्मचारियों को 4200 ग्रेड पे देने की मांग प्रमुख रही।

 

एकता और संघर्ष का संकल्प

 

मुख्य अतिथि शिव गोपाल मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। महामंत्री आर. डी. यादव ने कहा कि टूंडला में आयोजित यह बैठक संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

 

कामरेड अमर सिंह यादव जी ने झांसी से आए हुए सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और सीनियर इंस्टीट्यूट चुनाव में शानदार जीत की भी सराहना की

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, यूनियन के विभिन्न शाखाओं के सचिव और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

 

आज की सभा में उपस्थित कॉम. बी एस कंसाना संयुक्त महामंत्री ,कॉ. वी. के. यादव (केंद्रीय सहायक महामंत्री NCRMU),कॉ. श्रीमती उषा सिंह (केंद्रीय उपाध्यक्ष NCRMU),कॉ. शक्ति कपूर (केंद्रीय सहायक महामंत्री NCRMU),कॉ. शिशिर जायसवाल (केंद्रीय उपाध्यक्ष NCRMU),मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव,मण्डल अध्यक्ष भावेश प्रसाद सिंह एवं सभी शाखा सचिव एवं अध्यक्ष एवं वर्किंग कमेंटी के सदस्य ओर सेंट्रल काउंसिल के सदस्य भी मौजूद रहे ll

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!