Breaking News in Primes

संत श्री शिरोमणि नरहरी महाराज की मनाई पुण्यतिथि सोनी समाज ने दिया एकजुटता का परिचय

0 8

संत श्री शिरोमणि नरहरी महाराज की मनाई पुण्यतिथि

सोनी समाज ने दिया एकजुटता का परिचय

भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- ग्राम सावलमेंढ़ा में सोनी समाज के द्वारा संत श्री शिरोमणि नरहरी महाराज की पुण्यतिथि सावलमेंढ़ा,चिखली ,अंबाड़ा के सोनी समाज के बंधुओ ने मिलकर संयुक्त रूप से मनाई।
ग्राम के गणेश मंदिर से विठ्ठल -रूक्मिणी की पालकी यात्रा निकाली गई जो कि रामदेव बाबा संस्थान मंदिर में पहुंची जहां ,महाराष्ट्र के नगर परिषद अचलपुर- परतवाड़ा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रुपाली माथने, विनोद सोनी अध्यक्ष स्वर्णकार समिति भैंसदेही ,डॉक्टर मनोहर बालापुरे बैतूल ,शरद मानेकर बैतूल, राहुल गुरव परतवाड़ा महाराष्ट्र ,अरुण अन्ना जी बिण्ड परतवाड़ा,पृथमेश वितोडे़ वर्धा महाराष्ट्र,परेश नखाते पूर्व अध्यक्ष स्वर्णकार समिति भैंसदेही, रमेश सोनी (सेवानिवृत्त शिक्षक)स्वर्णकार समिति अध्यक्ष सावलमेंढ़ा सहित आदि अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ , जहां अतिथियों के द्वारा संत श्री शिरोमणि नरहरीजी महाराज के छायाचित्र पर पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के द्वारा आयोजित किए गए, जहां पर बाहर से आए हुए वक्ताओं ने संबोधित करके अपने विचार साझा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया और सोनी समाज ने उक्त बातो पर अमल करते हुए अपनी सहमति जताई , इस कार्यक्रम में चिखली,, अंबाड़ा, भैंसदेही, बैतूल,मोहटा, सातनेर, आठनेर, सहित अनेको जगह से पधारे सोनी समाज के बंधुओ ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!