Breaking News in Primes

धामनोद में महाशिवरात्रि पर सेवा और श्रद्धा का सुंदर संगम*

0 1

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल

*धामनोद में महाशिवरात्रि पर सेवा और श्रद्धा का सुंदर संगम*

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धामनोद इकाई में सेवा और श्रद्धा का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज के प्रशांत जोशी जी एवं उनके पूज्य पिताजी श्री दिनेश जोशी जी द्वारा अपने प्रतिष्ठान Metal Art Home Decoration परिसर में श्रद्धालुओं के लिए रशना (पेय) का वितरण किया गया।
इस पुनीत सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप रशना ग्रहण की और आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर किया गया यह सेवा भाव न केवल समाज में सकारात्मक संदेश देता है, बल्कि आपसी सहयोग और सद्भावना को भी मजबूत करता है।
इस नेक पहल के लिए प्रशांत जोशी जी और श्री दिनेश जोशी जी को धामनोद क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं बहुत-बहुत आभार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!