Breaking News in Primes

*थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरेला में 12 वर्षीय बालिका नहर में डूबी, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव*

0 45

*थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरेला में 12 वर्षीय बालिका नहर में डूबी, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव*

लोकेशन — नरेला/सिवनी
संवाददाता – मोहित यादव
जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी
*9584667143*

सिवनी। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरेला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार ग्राम नरेला निवासी राजा गौण की 12 वर्षीय पुत्री आंधी भलावी नहर के पास खेलते समय असंतुलित होकर गहरे पानी में जा गिरी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आई और कोतवाली स्टाफ एवं रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। काफी प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा बालिका को नहर के गहरे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस ने बताया कि कल दिनांक को मृत बालिका का शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना को लेकर ग्रामवासियों से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!