Breaking News in Primes

एसपी राजेश कुमार व डीएम डॉ. अमित पाल ने किया जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार ने जिलाधिकारी कौशाम्बी डॉ. अमित पाल के साथ जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर का गहन अवलोकन करते हुए बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं व उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंध तथा बंदियों के रहन-सहन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखा जाए तथा प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित चेकिंग करने तथा बंदियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेल प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!