रुक्मणी विवाह पर निकली कृष्ण की बारात जमकर लगे ठुमके, विशाल भंडारा कल।
सीधी/मझौली
नगर क्षेत्र मझौली के जाने माने बेवसाई श्री राम ट्रेडर्स संचालक के गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में रुक्मणी विवाह पर कृष्ण भगवान की सुन्दर सुशोभित झांकियां सजा कर बरात निकली गई जहां डीजे के धुनि में जमकर ठुमके लगाए गए। आज सुदामा चरित्र के प्रासंगिक वर्णन के साथ कथा का समापन किया गया विशाल भंडारा कल 13 दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा आयोजक गणों द्वारा क्षेत्र वासियों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
बताते चलें कि कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ 6 दिसंबर को किया गया है। जहां 7 दिसंबर रविवार से निरन्तर राम मंदिर के पास श्रीराम कंपलेक्स में कथा व्यास डा.श्री कृष्णेन्द्र प्रपन्नाचार्य जी महराज के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि में कथा संचारित की गई।कथा में मुख्य जजमान के रूप में रेखा -रामलखन गुप्ता, संगीता -सत्यवान गुप्ता, नीलिमा- श्रीराम गुप्ता विराजमान हो कथा श्रवण कुंड लाभ प्राप्त करते हुए जात- परिवार, नात -रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र वासियों को कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रतिदिन भारी संख्या में लोग पहुंचे कथा श्रवण करते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किये।
कथा के समापन उपरांत कल 13 दिसंबर को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।