*धुलकोट। बुरहानपुर*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*पुलिया से गिरी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल*

बुरहानपुर । नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मांडवा में एक बाइक सवार व्यक्ति रामा पिता संतराम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मांडवा जो कि पुलिया से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया है बताया जा रहा है कि वह सब्जी भाजी की बिजवाई लेने के लिए बोरगांव गया था ओर वह बोरगांव से वापस सामान लेकर अपने घर मांडवा की ओर जा रहा था तभी नेपानगर से मांडवा के बीच रास्ते में एक पुलिया बनी हुई है वही पर वह बाइक का संतुलन बिगड़ने से पुलिया के नीचे जाकर गिर गया जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। नेपानगर जयस ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर रावत भी उसी वक्त पर नेपानगर की ओर किसी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें एक गंभीर रूप से बाइक सवार व्यक्ति दिखा तथा उन्होंने गाड़ी रोककर तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना देकर मौके पर बुलाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर में भर्ती करवाया जिससे कि वहां पर उसका उपचार चल रहा है। नेपानगर जयस ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर रावत ने बताया है कि यह पुलिया पिछले कई सालों से जर्जर अवस्था में है और यहां पर आए दिन अधिकतर हादसे होते रहते हैं फिर भी इसकी ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जयस ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर रावत ने बताया है कि हमारे द्वारा कई बार पुलिया निर्माण के लिए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया है लेकिन फिर भी अभी तक इसका निराकरण नहीं हुआ है।
*धुलकोट से दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*