Breaking News in Primes

श्री मंसारे मप्र. एनजीओ पब्लिक फोरम के सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मनोनित*

0 8

*श्री मंसारे मप्र. एनजीओ पब्लिक फोरम के सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष मनोनित*

 

 

खंडवा। प्रदेश भर के स्वयं सेवी संस्थाओं, एनजीओ की बैठक रचना शर्मा इंदौर के संयोजन में एनजीओ प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश में एक नया फोरम गठित कर सर्व सहमति से श्री केबी मंसारे को प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया है। मप्र. एनजीओ पब्लिक फोरम जो स्वयं सेवी संगठन का लीड एनजीओ होगा। संस्था का कार्य ग्राम स्तर पर आम जनता के बीच काम कर रही संस्थाओं की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने और जन सहयोग से जनहित के कार्यो जैसे पर्यावरण संरक्षण, जल संग्रहण, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, शिक्षा, स्वरोजगार संवैधानिक अधिकार, उपभोक्ता जागरूकता अभियान, मानव अधिकार आदि कार्यों में इस फोरम की भूमिका होगी। सीएसआर फंड तथा शासन के समस्त विभागों में एनजीओ की भूमिका के लिए कार्य किए जाएंगे। बैठक के दौरान राजकुमार विश्वकर्मा, बरखा ठाकरे भोपाल, ज्योति यदुवंशी सिहोर, माधुरी श्रीवास्तव, नारायण फरकले, समीष्टा तोमर खंडवा, शुभम निरवेल बडवानी, मोतीलाल अहिरवार जबलपुर, कृष्णपाल सिंह राजपूत खरगोन, प्रो. डा. संजय कोचक खरगोन, तुलिका पचोरी बैतूल, डा. प्रतिभा मंसारे भीकनगाव, डा. श्वेता चौधरी, श्वेता गोयल, दीपमाला बामने, अमन होरा इंदौर, महेंद्र जैन बुरहानपुर, संत कुमार ठाकुर मंडला आदि उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!