Breaking News in Primes

ग्राम बिखरोन में प्रारंभ हुआ मां नर्मदा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का 7 दिवसीय शिविर 

0 67

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

ग्राम बिखरोन में प्रारंभ हुआ मां नर्मदा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का 7 दिवसीय शिविर

 

माँ नर्मदा महाविद्यालय द्वारा आयोजित 7 दिवसीय NSS शिविर का गाँव बिखरोन में उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री पूरण सिंह एवं महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज नाहर रहे। अतिथियों ने छात्राओं को समाजसेवा, अनुशासन और ग्रामीण विकास के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

 

शिविर में दिनचर्या की शुरुआत प्रभात फेरी से होती है, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता के संदेश पूरे गाँव में प्रसारित किए जाते हैं, इसके बाद श्रमदान के तहत गाँव के प्रमुख क्षेत्रों की साफ-सफाई एवं आमजन के लिए उपयोगी स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाता है

 

दोपहर सत्र में बौद्धिक संवाद कार्यक्रम आयोजन किया जाता है, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा आत्मविकास, नेतृत्व क्षमता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय सेवा के महत्व पर व्याख्यान होता है।बौद्धिक कार्यक्रम में श्री शिवशंकर पाटीदार, ब्रह्मकुमारी प्रीति दीदी ,रजनी दीदी ,श्री विनोद डोंगले और श्री विजय पारीक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कि है ।

 

तत्पश्चात ग्राम संपर्क गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीणों से संवाद स्थापित करके ,उनकी समस्याओं को समझा जाता है ।

 

दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जहाँ स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत, नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

 

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आगामी 7 दिनों तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!