Breaking News in Primes

मजदूर हित में श्रमिक संघ एस.के.एम.एस. ने 6 सूत्रीय मांग पत्र एनएमडीसी सीएमडी को सौंपा

0 737

“मजदूर हित में श्रमिक संघ एस.के.एम.एस. ने 6 सूत्रीय मांग पत्र एनएमडीसी सीएमडी को सौंपा

किरंदुल: नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के सीएमडी अमिताभ मुखर्जी दो दिवसीय दौरे पर किरंदुल परियोजना पहुँचे। इस अवसर पर श्रमिक संघ एस.के.एम.एस. के सचिव राजेश सन्धु व अध्यक्ष देवरायलु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएमडी से सौजन्य भेंट कर मजदूर हित में 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

मुख्य मांगें:

2022 से लंबित वेतन समझौते को तत्काल लागू किया जाए।

वेस्ट माइनिंग कार्य श्रम संघ से समुचित चर्चा और समझौते के बाद ही कराया जाए, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को प्रभावित कर रही है।

श्रमिकों के कल्याणकारी उपायों एवं लाभों से जुड़े द्विपक्षीय समझौते की अवधि अप्रैल 2024 में समाप्त हो चुकी है। फरवरी 2025 में ठेका श्रमिकों से संबंधित मुद्दे प्रबंधन को बताए गए थे, परंतु अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अतः शीघ्र द्विपक्षीय बैठक बुलाई जाए और ठेका श्रमिकों की मांगों पर निर्णय लिया जाए।

एनएमडीसी में फील्ड अटेंडेंट एवं मेंटेनेंस असिस्टेंट की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि उत्पादन सुचारू रूप से चल सके।

एलओपी संबंधी बैठक जल्द आयोजित की जाए, ताकि प्रबंधन व श्रम संघ आपसी चर्चा कर कर्मचारियों और कंपनी हित में उचित नियम तय कर सकें।

हैदराबाद व विशाखपट्नम की तरह रायपुर के लिए बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाए जिससे कर्मचारियों को चिकित्सा और बच्चों की पढ़ाई में सुविधा मिले।

सीएमडी का आश्वासन:

सीएमडी अमिताभ मुखर्जी ने श्रमिक संघ की सभी मांगों पर सकारात्मक चर्चा की और निम्न आश्वासन दिए

वेतन समझौता जल्द पूर्ण किया जाएगा।

रायपुर-बैलाडीला बस सेवा शीघ्र प्रारंभ होगी और यह प्रतिदिन चलेगी।

फील्ड अटेंडेंट एवं मेंटेनेंस असिस्टेंट पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

ठेका श्रमिकों के मेडिकल/ग्रुप इंश्योरेंस पर सकारात्मक विचार करने की बात कही।

ठेका श्रमिकों का लंबित समझौता जल्द निपटाने पर चर्चा हुई।

एलओपी बैठक शीघ्र बुलाने का आश्वासन दिया गया।

वेस्ट माइनिंग पर भी विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक का निष्कर्ष:

सीएमडी और श्रमिक संघ के बीच हुई यह बैठक पूर्णतः सकारात्मक रही।

अंत में सीएमडी ने परियोजना के उत्कृष्ट उत्पादन कार्य के लिए कर्मचारियों को बधाई दी तथा आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस बैठक में एसकेएमएस अध्यक्ष देवरायलु व सचिव राजेश सन्धु के साथ रोशन मिश्रा (कार्यकारी अध्यक्ष), नामदेव (कार्यलय सचिव), सुमित धर (संघठन सचिव) उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!