Breaking News in Primes

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला प्रभारियों के दायित्वों में किया संशोधन देखिए नव-नियुक्त प्रभारियों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश

0 293

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जिला प्रभारियों के दायित्वों में किया संशोधन

 

देखिए नव-नियुक्त प्रभारियों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश

 

भोपाल, 25 नवंबर 2025 — मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस प्रभारियों के दायित्वों में संशोधन किया है। ये बदलाव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार किए गए हैं।

 

संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी आदेश में संशोधित सूची के अनुसार प्रत्येक जिले के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह बदलाव संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

 

नव-नियुक्त प्रभारियों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश

 

डॉ. कामले ने पत्र के माध्यम से सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों से अपील की है कि वे नव-नियुक्त जिला प्रभारियों को पूरा सहयोग दें। प्रभारियों को जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुँचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश की प्रति श्री जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार सहित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारियों, मोर्चा-संगठनों और विभागों को भी भेजी गई है।

 

कांग्रेस का मानना है कि इस फेरबदल से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाली राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!