Breaking News in Primes

निमरानी में किराना व्यवसायी के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

0 443

निमरानी में किराना व्यवसायी के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

 

दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

 

पुलिस थाना बलकवाड़ा अंतर्गत चौकी खलटाका क्षेत्र में किराना व्यवसायी के घर हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 70 हजार रुपये नगद, सोने की दो अंगूठियां और कान के सोने के झाले सहित कुल लगभग 15 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती और मारपीट जैसे गंभीर प्रकरणों में पहले से वांछित थे। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में तीन थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

घटना 9 नवंबर 2025 की है, जब नीमरानी निवासी फरियादी ने चौकी खलटाका पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर और किराना दुकान में कोई अज्ञात बदमाश दीवार चढ़कर घुसा और कमरे में रखे बैग से 12 लाख 10 हजार रुपये नकद तथा गोदरेज अलमारी से सोने के जेवर चुराकर ले गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 376/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला और थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए।पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र, रास्तों और संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। संदिग्धों की प्रोफाइलिंग की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि कुकड़ा बेड़ा ओझर जिला बड़वानी निवासी संजय उर्फ संजू का इस चोरी में हाथ हो सकता है। पुलिस ने संजय को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी राजेश पिता शिवलाल नागर निवासी गोंड पूरा थाना राजपुर जिला बड़वानी के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उनसे चोरी की नगदी 9,70,000 रुपये, दो सोने की अंगूठियां और कान के सोने के झाले जब्त किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अनुसार आरोपी संजय के विरुद्ध थाना सेंधवा ग्रामीण, उन (खरगोन) तथा अन्य थानों में चोरी, लूट, डकैती और अन्य गम्भीर अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपी राजेश पर भी राजपुर, उन और ठीकरी थानों में चोरी, मारपीट और अन्य अपराध पंजीबद्ध हैं।

इस कार्रवाई में एसडीओपी मण्डलेश्वर, थाना प्रभारी मंडलेश्वर, थाना प्रभारी बेड़िया, थाना बलकवाड़ा की टीम, साइबर सेल खरगोन तथा पुलिस लाइन बड़वानी के अमले का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक खरगोन ने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!