Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*   *ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*  01 नवंबर मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मंदसौर जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

0 25

*मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*

01 नवंबर मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मंदसौर जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान से हुआ इसके पश्चात संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भजन गायन, सोनाली शर्मा द्वारा कथक नृत्य तथा महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जय मां भारती पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी गई।

सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक विपिन जैन, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, एसडीएम मंदसौर, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.के. जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर शुभम पाटीदार ने किया।

स्थापना दिवस पर जिले उन अधिकारी कर्मचारियों एवं नागरिकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने नवाचार या उल्लेखनीय कार्य कर जिले का नाम रोशन किया। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा सीपीआर एवं दिल के दौरे से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने पर तत्काल सीपीआर कैसे दिया जाता है इसका प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया।

*फोटो :~आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते एवं सम्मानित करते*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!