घोड़ाडोंगरी वार्ड 8 में सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ विधायक गंगा सज्जन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी रहे उपस्थित
बैतूल / घोड़ाडोंगरी / घोड़ाडोंगरी वार्ड 8 में सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
विधायक गंगा सज्जन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता व वार्डवासी रहे उपस्थित
घोड़ाडोंगरी / वार्ड क्रमांक 8 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 127वीं बार जनता से संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने अंबिकापुर में चल रहे “प्लास्टिक हटाओ अभियान” और गार्बेज कैफे की सराहना की, जहाँ प्लास्टिक के बदले भरपेट भोजन दिया जाता है।
उन्होंने गुजरात में चल रही “खाद मुहिम” को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।
मोदी ने आगे कहा कि देश हमेशा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का ऋणी रहेगा, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती देशभर में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की लोकप्रियता और मांग दुनिया भर में बढ़ रही है। उन्होंने ‘वंदे भारत’ को देश को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक मंत्र बताया। मोदी ने कहा कि वंदे भारत का उद्घोष जोश से भर देता है, यह देश की एकता और शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को ‘वंदे भारत’ के 150 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, और यह शब्द अपने आप में एक ऊर्जा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, बूथ प्रभारी विवेक जैन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, विशाल बत्रा, पार्षद सविता पठारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, नारायण मालवीय, नीलेश तराम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला तिवारी, नवील वर्मा, पप्पू सलाम, आभास मिश्रा, वासु कुमरे, इंदल यादव, दीपक धोटे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(आशीष पेंढारकर की रिपोर्ट)
9407280694