Breaking News in Primes

झालावाड़ जिले की पुलिस हुई अपराधियों के खिलाफ सख्त::अपराधी हुए भयभीत

अपराध रोकने के लिए जिले में निरंतर हो रही कार्यवाहियां

0 58

झालावाड़ जिले की पुलिस हुई अपराधियों के खिलाफ सख्त::अपराधी हुए भयभीत

*अपराध रोकने के लिए जिले में निरंतर हो रही कार्यवाहियां* ।

झालावाड़ जिले के पुलिस कप्तान अमित कुमार बुडानिया को जिले की कमान संभाले हुए करीब दो माह हो रहे हैं इन दो माहों में जिले के सभी थाना क्षेत्रों का पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय भूमिका में नजर आ रहा हैं पूरे जिले के थानों से अपराधियों पर कार्यवाही के समाचार मिल रहे हैं ऐसा लगता है जिला पुलिस अधीक्षक का ज्यादातर फोकस अपराध नियंत्रण पर ही हैं जिस पर वह खरे उतर रहे हैं जिससे जिले में कानून और व्यवस्था बनी रहे वह अपराध जिन पर पुलिस शक्ति से पेश आ रही है जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करने व वाहन चलाने वाले तथा मादक पदार्थों की तस्करी से जुडे हुए तस्कर , हथियार रखने व इनका प्रदर्शन करने वाले अपराधी इन सभी से पूरे जिले की पुलिस शक्ति से पेश आ रही है और प्रतिदिन जिले के अनेक थाना क्षेत्रों से इन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है।

इसी में भवानीमंडी पुलिस द्वारा की गई एक साथ 3 कार्यवाहियों में :~

*शादी का झांसा देकर 4 साल से दुष्कृत्य कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया* पुलिस ने शादी का झांसा देकर 4 साल से दुष्कर्म करने वाला आरोपी आरीफ अली को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया थाना अधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया की 15 अक्टूबर को पिडिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की

आरिफ अली निवासी नया बस स्टेण्ड भवानीमंडी का रहने वाला है जो मेरे साथ 4 सालो से शादी का झांसा देकर मुझे किराये के मकान में रखकर वह मेरे साथ शारीरिक सबंध बनाते रहा लेकिन आज तक मेरे से शादी नहीं की जिस पर भवानीमंडी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी के बारे में आसुचना संकलन करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी आरिफ अली 28 साल को गिरफ्तार कर लिया।

इसी के साथ ही दूसरी कार्यवाही में :~

*अवैध देशी शराब परिवहन करते हुए एक गिरफ्तार :-*

पुलिस द्वारा नाकाबंदी दुर्गाशंकर गुर्जर उम्र 29 साल निवासी मांडवी थाना भवानीमण्डी के कब्जे से 05 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया उक्त शख्स द्वारा अवैध हथकड देशी शराब का परिवहन करना अपराध धारा 18/54 एक्सा एक्ट का दण्डनीय अपराध पाया जाने पर मौके पर मिली अवैध हथकड देशी शराब 05 लीटर को बतोर वजह सबुत जप्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया

वहीं तीसरी कार्यवाही में

*ढाबे पर बैठाकर शराब पिलाने वाले दो ढाबा संचालकों व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया* । पुलिस भवानीमंडी द्वारा ढाबे पर बैठाकर शराब पिलाने वाले 2 ढाबा संचालको व 01 अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार एवं थाना अधिकारी रमेश चंद मीणा ने संयुक्त रूप से बताया कि अवैध कार्य की रोकथाम के लिए चैकिंग के दौरान सुचना प्राप्त हुई कि ढाबे के संचालक ग्राहको को ढाबे पर बैठाकर शराब पिलाते है सुचना के आधार 16 अक्टूबर को सायः गश्त अधिकारी और जाप्ते को मोके पर भेजा गया तो सूचना की पुष्टी हुई। चूंकी पूर्व में भी कई बार ढाबा संचालको को ढाबे में बेठाकर ग्राहको को शराब नही पिलाए जाने को लेकर समझाईश दी गई थी इस पर ढाबा संचालक योगेन्द्र सिंह सौंधीया राजपुत 22 साल निवासी रामठी व गोपाल सिंह सौंधीया राजपुत उम्र 27 साल निवासी डग रोड पचपहाड के साथ ही शराब पीने वाले ग्राहक गोविन्द बेरवा 30 साल निवासी गरोठ रोड पचपहाड को गिरफ्तार किया गया।

*पुलिस द्वारा ढाबा संचालको को फिर से दी गई चेतावनी:-*

भवानीमंडी में संचालित सभी ढाबा संचालको को पुलिस द्वारा फिर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि भविष्य में भी कोई भी ढाबा संचालक ढाबे के अंदर या आस पास किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन नही कराएगा ऐसा पाया जाने पर ढाबा संचालको के विरुद्ध विधिक कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

*फोटो :~ तीनों कार्यवाही के आरोपीगण पुलिस गिरफ्त में*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!