Breaking News in Primes

10 के नोट की फ्रेश गड्डी लेने के लिए बैंक शाखा के सामने लगी कतार

0 360

*10 के नोट की फ्रेश गड्डी लेने के लिए बैंक शाखा के सामने लगी कतार*

ब्लॉक संवादाता ओम सोनी

आमजन के साथ ही महिलाएं भी 10 के नोट की फ्रेश गड्डी के लिए कितने लालियत रहते हैं यह नजारा बुधवार को सुबह बैंक खुलने के समय पर देखने को मिला भारतीय स्टेट बैंक भवानीमंडी शाखा में अंदर और बाहर सड़क तक लोगों की कतार लगी नजर आई। 10 के नोटों की एक गड्डी लेने के लिए लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा पुरुषों के साथ ही 40 महिलाएं भी बैंक खुलने से पहले ही कतार लगाकर खड़े हो गए बैंक के आगे पुरुष महिलाओं की लंबी कतार देखकर बैंक में आने वाले के साथ ही बैंक के सामने से गुजरने वाला हर आदमी आश्चर्य चकित रह गया और कहने लगे कि एक 10 के नोट की गड्डी प्राप्त करने के लिए लोग कितने लालायित रहते हैं।

*नोट बंदी की याद ताजा हुई :-*

बैंक के सामने 10 के नोट की फ्रेश गड्डी प्राप्त करने के लिए बुधवार को लम्बी लगी कतार ने वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी की याद ताजा करवा दिया लोगो का कहना था कि उस समय भी 500 व 1000 के नोट बदलवाने के लिए बैंक के सामने इसी तरह की लंबी लंबी कतारे देखी गई थी कुछ ऐसा ही नजारा आज बुधवार को भी देखने को मिला है।

*फ्रेस गड्डी से माता लक्ष्मी की पूजा करने का लोगों में रहता है अलग उत्साह*

आम लोगों में ऐसी धारणा है कि दीपावली पर होने वाले लक्ष्मी पूजन में सोने चांदी के सिक्के व आभूषण के अलावा नए नोटों की गड्डी रखने से माता प्रसन्न होती है तथा पूजा का फल अच्छा मिलता है इसका आम प्रचलन भी है इसी धारणा को लेकर दीपावली से पूर्व आम आदमी नए नोटों की गड्डियां प्राप्त करने की तलाश रहता है वैसे तो 10 के नोटों से ऊपर के 50, 100, 200 और 500 की गड्डियां भी थोड़ी सी पहुंच से आसानी से मिल जाती है लेकिन 10 के नोट की गड्डी का मिलना काफी मुश्किल होता है । इसलिए अल्प आय वर्ग वाले लोग 10 के नोट की गड्डी प्राप्त करने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं आज बैंक के बाहर 10 के नोट प्राप्त करने की जो लाइन देखी गई है वह इसी का परिणाम है

*शादी विवाह में भी जरूरत पड़ती है 10 के नोटों की :-*

शादी विवाह में भी 10 के नोट लेने देने में काफी काम आते हैं यदि 10 के फ्रेश नोट नहीं मिलते हैं तो इससे ऊपर 20 व 50 का नोट देने से बजट गड़बड़ा जाता है। जिस घर में शादी विवाह हो वह व्यक्ति भी 10 के नोट की फ्रेश गड्डी की तलाश में रहता है ।

*ब्लैक में भी खरीदते हैं :-*

जिस घर में शादी विवाह होने वाले हो उसके यदि 10 के नोट की गड्डी की व्यवस्था नहीं होती है तो 10 रुपये के स्थान पर 20 रुपये या इससे बडा नोट देना पड़ता हैं ऐसी स्थिति में वह 10 के नोट की गड्डी के लिए अतिरिक्त रुपये देकर खरीदने के लिए मजबूर होता है ।

*पुलिस भी निगरानी कर रही थी*

बैक के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी, आसपास भी भारी भीड़ होने के कारण बार-बार पुलिस की जीप आ रही थी तथा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी निगरानी किए हुए थे लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति पैदा नहीं हुई।

*शाखा प्रबंधक उमेश तिवारी ने जानकारी में बताया कि*

आगामी पर्वों और आज पुख नक्षत्र को लेकर एक दिन के यह सुविधा आमजन एवं ग्राहकों के लिए बैंक द्वारा दी गई थी जिसमें 1करोड़ 69 लाख 50 हजार के फ्रेश नोटो के140 फ्रेस बंडल लोगो को दिए गए है जिनमे 500 के नोटो के 25 बंडल 1 करोड़ 25 लाख 200 के 10 बंडल 20 लाख 100 के 10 बंडल 10 लाख 50 के 10 बंडल 5 लाख 20 के 10 बंडल 2 लाख तथा 10 के 75 बंडल 7 लाख 50 हजार बांटे गए है।

*फोटो :~ नोटो की फ्रेश गड्डी के लिए लगी लाइन*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!