Breaking News in Primes

अध्यक्ष जिला पंचायत, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने 10वें आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर, आयुर्वेद को जन-जन तक पहुॅचाया जाय- अध्यक्ष जिला पंचायत

कौशाम्बी: अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने 10वें आयुर्वेद दिवस पर डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ एवं लगाये गये स्वास्थ्य स्टाॅलों का अवलोकन किया।

मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अनेक बीमारियों को जड़ से समाप्त करने का कार्य करती हैं। उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर आयुर्वेद को जन-जन तक पहुॅचाया जाय।

सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो आज भी स्वस्थ्य जीवन शैली और रोगों की रोकथाम के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार कराया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगाया जाय। आमजन को सही तरीके के खान-पान की विषय में भी जागरूक किया जाय।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने आयुष मंत्रालय का अलग से गठन कर आयुर्वेद के साथ ही योग को बढ़ावा देने का कार्य किया है। वर्तमान में बड़ी संख्या मंे लोग आयुर्वेद का लाभ एवं योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ्य जीवन से लाभान्वित हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय परम्परा की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। वर्तमान जीवन शैली सम्बन्धी बीमारियों के समाधान में आयुर्वेद अपनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं औषधि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 संजय कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 अक्षय लाल, जिला होम्योपैथी अधिकारी डाॅ0 शगुफ्ता जव़ी एवं चिकित्साधिकारी भूपेन्द्रमणि त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!