Breaking News in Primes

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: चचाई पुलिस ने नाबालिग अपहृता को छत्तीसगढ़ से किया सकुशल बरामद

0 13

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता: चचाई पुलिस ने नाबालिग अपहृता को छत्तीसगढ़ से किया सकुशल बरामद

 

अनूपपुर, 4 सितम्बर 2025 – चचाई थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत एक नाबालिग अपहृता को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सफलतापूर्वक दस्तयाब कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित किरकेट्टा के निर्देशन में की गई।

 

दिनांक 29/08/2025 को फरियादी रमेश (परिवर्तित नाम) ने चचाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्ष 8 माह की पुत्री दिनांक 28.08.2025 की रात 10:00 बजे से घर से लापता है और आशंका जताई कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया हो।

 

थाना चचाई में तत्काल अपराध क्रमांक 233/25, धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी महोदय के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी चचाई श्री सुंद्रेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सटीक जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

 

टीम की मुस्तैदी और समर्पण ने दिलाई सफलता

 

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री सुंद्रेश सिंह की नेतृत्व क्षमता सराहनीय रही। उनके मार्गदर्शन में कार्य कर रही टीम में सहायक उप निरीक्षक महिपाल प्रजापति, आरक्षक नितेश साहू, प्रकाश, महिला आरक्षक सावित्री सिंह, उषा सिंह, तथा साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, और आरक्षक पंकज मिश्रा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही।

 

जनता ने की चचाई पुलिस की सराहना

 

इस सराहनीय कार्यवाही से पुलिस के प्रति आम जनता में विश्वास और भी मजबूत हुआ है। चचाई पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और नाबालिग की सुरक्षा हेतु तत्परता प्रशंसा के योग्य है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!