Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की बैंकर्स के साथ बैठक 30 अगस्त तक लम्बित ऋण आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश

0 20

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज एन.आई.सी. सभागार में बैंकर्स के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार विभिन्न योजनाओं-सीएम युवा उद्यमी योजना एवं पी.एम.एफ.एम.ई. आदि के अंतर्गत बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित निस्तारण न पाए जानें पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को 30 अगस्त,2025 तक सभी लम्बित ऋण आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वीकृति ऋण आवेदनों को शीघ्र वितरण करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग को लक्ष्य के सापेक्ष और ऋण आवेदन बैंकों को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!