Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन देवीगंज बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

0 60

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिलाधिकारी ने देवीगंज बाईपास का निर्माण कार्य माह नवम्बर से पूर्व पूर्ण कराने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज निर्माणाधीन देवीगंज बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता,लो.नि.वि. ने अवगत कराया कि देवीगंज बाईपास मार्ग की लम्बाई 3.30 किमी0 तथा चौड़ाई 7.00 मी. प्रस्तावित है। भूमि अधिग्रहण प्रकिया पूर्ण कर 16 मी0 चौड़ाई में भूमि का कब्जा,विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, प्रयागराज के माध्यम से दिनांक 28.03.2025 को प्राप्त किया गया। वर्तमान में 2.50 कि०मी० लम्बाई में मिट्टी का कार्य व 350 मी. लम्बाई में जी.एस.बी. का कार्य पूर्ण है,शेष कार्य प्रगति पर है। कार्य स्थल पर जी.एस.बी. के कार्य की मोटाई चेक की गयी,जो मानक के अनुसार 30 से.मी. के सापेक्ष 31 से.मी. पायी गयी।

जिलाधिकारी ने देवीगंज बाईपास का निर्माण कार्य  माह नवम्बर से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!