Breaking News in Primes

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती मनाई

ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

0 39

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती मनाई!

ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी

ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि

नगर कांग्रेस कार्यालय में स्व. राजीव गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलीय की अध्यक्षता और नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत के आतिथ्य में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की छवि पर माल्यार्पण कर नमन कर गोष्टी का आरंभ किया गया। गोष्ठि में वक्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यों को और उनके बलिदान को याद किया गया तथा संचार क्रांति का जनक एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि

उन्होंने किस तरह श्री लंका में शांति सेना भेजकर शांति स्थापित करना चाही थी तथा किस तरह इसके लिए उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

अंत में सभी के द्वारा उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिभाषक श्याम सिंह, पार्षद हखिम ख़ान, हरीश राठौर, ओ बी सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरप सिंह परमार, पूर्व सरपंच हरीश रोझा, प्रदेश सचिव सेवादल अख़्तर अली, प्रदेश, सचिव युवक कांग्रेस राजिक अंसारी, पूर्व पार्षद ब्रजराज सिंह चौहान, ब्लाक कांग्रेस महासचिव कृपाल सिंह कोटड़ा, ब्लाक सेवादल अध्यक्ष आनंद काला, पार्षद राम बेरवा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र बैरवा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश थावरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*फोटो : ~ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जयंती मनाते कांग्रेसजन*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!