Breaking News in Primes

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एनएमडीसी ने किया तिरंगे का वितरण

0 122

“हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एनएमडीसी ने किया तिरंगे का वितरण”

किरंदुल: एनएमडीसी किरंदुल परियोजन में दिनांक 02 से 15.08.2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्‍वच्‍छता के साथ स्‍वतंत्रता का उत्‍सव मनाया जाएगा। इसके तहत एनएमडीसी की किरंदुल कॉम्‍प्‍लेक्‍स परियोजना के रवीन्‍द्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन एवं के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन से परियोजना द्वारा देश के जश्‍न-ए-आजादी पर्व और तिरंगा के महत्‍व बताने, देश की शक्ति, शांति, धर्म, भूमि की उर्वरता वृद्धि और शुभता के प्रतीक बताने और आमजन में देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्‍य से परियोजना के आसपास के विभिन्‍न गांवों में हर घर तिरंगा लहराने हेतु जिला कलेक्‍टर, दंतेवाड़ा को परियोजना सीएसआर के द्वारा 2000 नग तिरंगा (डंडा सहित) प्रदान किए गए। इसी के साथ परियोजना के विभिन्‍न कॉलोनियों में अधिकारियों, कर्मचारियों के र्क्‍वाटरों में भी स्‍वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा, हर घर स्‍च्‍छता के साथ आजादी का पर्व मनाकर तिरंगा लगाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!