Breaking News in Primes

IAS अधिकारियों को मिले संभाग, विकास कार्यों की होगी गहन समीक्षा

संभाग प्रभारी अधिकारी नियुक्त, 10 संभागों में इन IAS अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

0 605

IAS अधिकारियों को मिले संभाग, विकास कार्यों की होगी गहन समीक्षा

 

संभाग प्रभारी अधिकारी नियुक्त, 10 संभागों में इन IAS अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के तहत राज्य के विभिन्न संभागों की समीक्षा, क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए वरिष्ठ IAS अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया है।, सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अधिकारी न केवल संभाग स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी करेंगे, बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों को भी जिलों में लागू कराएंगे। इन अधिकारियों को दो माह में कम से कम एक बार संभागीय जिलों का दौरा करने और हर माह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

संभाग प्रभारी अधिकारियों के प्रमुख दायित्व इस प्रकार होंगे:

 

मुख्यमंत्री द्वारा ली गई संभागीय बैठकों के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराना

 

राज्य स्तर पर विभागीय समन्वय आवश्यक विषयों का निराकरण कराना

 

जिलों की योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की सतत निगरानी

 

मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन कराना

 

संभागीय बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना

 

 

संभाग अनुसार नियुक्त अधिकारी इस प्रकार हैं:

 

क्रमांक अधिकारी का नाम पद आवंटित संभाग

 

1 राजेश कुमार राजौरा अपर मुख्य सचिव उज्जैन

2 अशोक वर्णवाल अपर मुख्य सचिव ग्वालियर

3 मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव चम्बल

4 संजय दुबे अपर मुख्य सचिव जबलपुर

5 नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव नर्मदापुरम

6 अनुपम राजन अपर मुख्य सचिव इंदौर

7 संजय कुमार शुक्ल अपर मुख्य सचिव भोपाल

8 रश्मि अरूण शमी अपर मुख्य सचिव रीवा

9 दीपाली रस्तोगी प्रमुख सचिव सागर

10 शिवशेखर शुक्ला प्रमुख सचिव शहडोल

 

 

यह कदम राज्य में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि यह नई व्यवस्था प्रदेश के विकास को किस हद तक गति देती है।

 

देखिए आदेश

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!