Breaking News in Primes

करारी पुलिस ने करीब 02 वर्ष पूर्व अपहृत बालिका को किया बरामद

0 29

नितिन केसरवानी

करारी/कौशाम्बी: थाना करारी पुलिस टीम ने एसपी राजेश कुमार के निर्देशन और थानाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में करीब 02 वर्ष पूर्व अपहृत बालिका को बरामद किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 28.08.2023 को थाना करारी पर वादिनी द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनकी नाबालिक पुत्री को अभियुक्त आकाश आदि द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना करारी पर मु0अ0सं0 206/23 धारा 363/366 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को ग्राम म्योहर सराय अकिल तिराहे के पास से बरामद किया गया। बरामद महिला का नाम पता तस्दीक हुआ तथा माता पिता से पहचान करायी गयी जिससे यह स्पष्ट हो पाया कि महिला उपरोक्त मुकदमा की अपहृता है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। बीट कांस्टेबल ,हेड कांस्टेबल शिव पूजन ,कांस्टेबल छीतर सिंह ने कडी मेहनत से अपहृत सपना का पता लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!