Breaking News in Primes

मेडिकल कालेज कौशाम्बी में वार्षिक महोत्सव ’’स्पंदन 2025’’ का किया गया भव्य आयोजन

0 24

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

’’स्पंदन में एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

कौशांबी: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में वार्षिक महोत्सव ’’स्पंदन 2025’’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं बतौर अतिथि दिपिका मधुसूदन हुल्गी एवं दीपक कुमार जायसवाल (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) डा0 एस0एन0 सिंह प्रबन्धक एवं डा0 विनोद गोढ़ (चन्द्रशेखर ग्रुप संस्थान) द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रधानाचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक प्रतियोगितायें, स्वास्थ्य से सम्बन्धित जन जागरूकता सत्र एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित एवं उनका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक, नेतृत्व और सौहार्द को बढ़ावा देना है।
’’स्पंदन 2025’’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा बाडी पेंटिंग प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता (एनाटमी/फिजियोलॉजी), सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे विद्यार्थियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। वही गीत संगीत और नृत्त का दौर भी चला इसमे भी चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से मनमोह लिया। सर्वप्रथम पोस्टर प्रतियोगिता करायी गयी जिसमे छात्र-छात्राओ के अलग अलग 15 गु्रप बनाये गये इन्ही के बीच में प्रतिस्पर्धा करायी गयी।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किये गयें। स्पंदन कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ल, उपप्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्र, डा0 सुरभि प्रकाश, डा0 सरस्वती जाएसवाल यादव, चिकित्सा अधीक्षक डा0 विश्व प्रकाश, ड0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 अरिन्दम चक्रवर्ती, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 विकास कुमार डा0 हेमलता द्विवेदी, डा0 तेज बहादुर मौर्या, डा0 प्रांजल मिश्रा, डा0 नरेन्द्र कुमार, डा0 विकेश दुवे, डा0 संजीव सिंह, डा0 पंकज कुमार तिवारी, डा0 अंकित तिवारी, डा0 सन्तोष कुमार, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 शुऐव सिद्वकी क्वालिटी मैनेजर एवं अन्य चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!