Breaking News in Primes

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट कल्याण मण्डपम की नगर पालिका अध्यक्ष ने रखी नींव

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

*जिलाध्यक्ष ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास*

*आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा कल्याण मण्डपम*

कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज(फौजी) ने सोमवार को सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट कल्याण मण्डपम की नींव रखी है। वेद पाठी ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनने वाला बहु मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भवन निर्माण से धार्मिक व शादी विवाह कार्यक्रम में नगर पालिका के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट कल्याण मण्डपम की सोमवार को नगर पालिका मंझनपुर में नींव रखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार (फौजी) व भाजपा जिलाध्यक्ष ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है। नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज (फौजी) ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से मिलकर नगर पालिका में कल्याण मण्डपम बनवाने की मांग किया गया था।अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने अफसरों को ल तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कल्याण मण्डप के लिए 567.04 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया गया था। इसकी प्रथम किश्त धनराशि 283.52 लाख रूपये आवंटित हो चुका है। भवन के निर्माण से धार्मिक व शादी व्याह के लिए लोगों को मोटी रकम नहीं खर्च करना पड़ेगा। कल्याण मण्डपम सस्तो दामों पर लोगों को मुहैया कराया जाएगा।कार्यक्रम में अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार (फौजी) व धर्मराज मौर्य, जिला अध्यक्ष भाजपा ने निकाय के निर्वाचित सदस्यगणों व नगर के वरिष्ठ व समभ्र नागरिकगणों,कार्यरत कर्मचारियों को अंगवस्त्र, प्रतिमा व पुष्पगुच्छ देकर सम्मनित किया है। इस मौके पर जेई ओमकार पटेल, लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता, विजय तिवारी, काजल देवी सभासद व प्रतिनिधि सुनील कुमार मिश्रा, अशुल केसरवानी, लवलेश कुमार, अजय कुमार, निरंजन लाल, नत्थू, मो0 नजीर, अमित कुमार सोनकर, खुशनसीब अहमद, जीतेन्द्र कुमार साहू, विनोद कुमार, अभय राज, हरिश्चन्द्र, रामयश, राजू सिंह, सलमान हैदर, सनी पाल सभासद सविता कुमारी सभासद व प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद, सुभीति सभासद व प्रतिनिधि भारत गौतम, सीमा चौरसिया सभासद व प्रतिनिधि झल्लर प्रसाद चौरसिया, ममता देवी सभासद व प्रतिनिधि हरिश्चन्द्र, रंजना देवी सभासद व प्रतिनिधि रामसिंह, शमीमा बेगम सभासद व प्रतिनिधि शमीम अहमद, गमला देवी सभासद व प्रतिनिधि आर्यवीर, सोनी यादव सभासद व प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार व निकाय के तमाम कर्मचारी मौजूद रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!