मंदसौर के भानपुरा में कंवला पिकनिक स्पॉट पर घूमने आए दोनो युवको के शव मिले
संवादाता ओम सोनी
मंदसौर के भानपुरा कंवला जिसे मिनी गोवा भी कहा जाता है जहां पर कल रविवार को 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई थी प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा से कल पिकनिक मनाने मध्य प्रदेश के भानपुरा के पास कंवला नामक स्थान जो की मिनी गोआ के नाम से प्रसिद्ध है ये सभी 7 युवकपहुंचे थे जिनमे 2 युवक चेतन व सोनू शायद नहाने के दौरान यहां डूब गए थे हादसा शाम 7 बजे लगभग का बताया गया था कल रात हो जाने के बाद रेस्क्यू नही हो सका था आज सुबह सोमवार को गोताखोरों की टीम के द्वारा बड़ी ही मशक्कत के बाद दोनों के शव रेस्क्यू किए गए। बताया गया है कि कोटा से कार से 127 किलोमीटर दूर रामगंजमंडी (कोटा) होते हुए 7 दोस्त मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा स्थित कंवला पहुंचे थे। युवक शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र के बाला कुंड इलाके से रविवार को जिनके नाम अजय, उमेश, बंटी, दीपू, लोकेश, चेतन महावर, सोनू यादव बताए गए है कार से यहाँ मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध कंवला पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनो युवक गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद लोगो ने काफी प्रयास किए किंतु उनका पता नही लग सका था। पुलिस तथा प्रशासन दल भी हादसे की जानकारी के बाद घटन स्थल पर पहुंच गए थे
पुलिस द्वारा मामले में मार्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
फोटू :~ रेस्क्यू कर शव निकालती टीम