Breaking News in Primes

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने नीट में चयनित विद्यार्थियों का किया सम्मान

आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है आपकी सफलता न केवल आपके परिवार बल्कि आपके जिले के लिए भी गर्व का विषय है::कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

0 411

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने नीट में चयनित विद्यार्थियों का किया सम्मान

Betul news::कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में नीट परीक्षा में चयनित 15 विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए मेहनत और लगन की आवश्यकता को समझाया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि आपने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से यह सफलता हासिल की है, लेकिन यह सफर अब भी जारी है। आगे भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है। आपकी सफलता न केवल आपके परिवार बल्कि आपके जिले के लिए भी गर्व का विषय है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि यह सफलता केवल छात्र-छात्राओं की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके परिवार और शिक्षकों के समर्थन का भी नतीजा है। उन्होंने सभी को आगे भी इसी तरह की मेहनत जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल सिंह कुशवाह, सहायक संचालक श्री सुबोध शर्मा, डीपीसी श्री जितेंद्र कुमार भनारिया सहित अन्य अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!