Breaking News in Primes

सर्व यादव समाज के अध्यक्ष का जन्मदिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कर मनाया गया

0 20

सर्व यादव समाज के अध्यक्ष रमेश यदु जी का जन्मदिवस पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कर मनाया गया

 

शिव शर्मा शिवरीनारायण

रिगनी / खरौद छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज द्वारा एक प्रेरणादायी पहल के तहत सर्व यादव समाज एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमेश यदु जी का जन्मदिवस सेवा भाव से मनाया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के अध्यक्ष श्री जवाहर यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ एवं उन्होंने कहा कि सेवा ही समाज का धर्म है, समाज कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्मदिवस मनाना नहीं था, बल्कि समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों के साथ यह खुशी साझा करना रहा।

इस अवसर पर बहोरिक लाल सूर्यवंशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पामगढ़ में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में सन्नी यादव जनपद सदस्य प्रतिनिधि,भुनेश्वरी अग्नि सिंह सभापति महिला बाल विकास विभाग पामगढ़, तेरस राम यादव पूर्व अध्यक्ष पामगढ़ नगर पंचायत ,वीरेंद्र श्रीवास युवा नेता समाजसेवी , मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टॉप डॉ. लक्की सोनी (मेडिकल अधिकारी) एवं डॉ. सौरभ यादव (खंड चिकित्सा अधिकारी) सहित समस्त स्टाफ नर्स का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अस्पताल स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम ने एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता को जन्म दिया इस अवसर पर यादव समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उनमें प्रमुख रूप से रमेश यादव सचिव, पुनाऊ राम यादव कोषाध्यक्ष,किशन यादव महासचिव,कृष्णा यादव संगठन सचिव,विनोद यादव भिलौनी समाजसेवी,अशोक यादव (मल्हार),विनोद यादव (पामगढ़),बद्री यादव (भिलौनी), गोलन यादव, सखाराम यादव, राजकुमार यादव टिकारी, रोहित यादव बिलासपुर,रामखिलावन यादव सखा यादव पैधार,मुकेश यादव बारगांव ,विनय यादव, वासु यादव, प्रवीण यादव, अखिलेश यादव एवं सभी युवा साथी कार्यक्रम में सभी ने मिलकर आदरणीय रमेश यदु जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समाजहित में सतत सक्रियता की कामना की। उपस्थित सभी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसे सेवा भाव वाले आयोजनों को समाज में नियमित रूप से किया जाना चाहिए, ताकि युवा वर्ग प्रेरित होकर समाज के विकास में अपना योगदान दे।

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जन्मदिवस जैसे अवसरों का उपयोग केवल उत्सव के लिए नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और समाजोत्थान के लिए किया जाना चाहिए। यादव समाज ने यह दिखा दिया कि संगठन यदि संगठित हो तो सामाजिक कल्याण के हर प्रयास को साकार किया जा सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!