Breaking News in Primes

भारत का स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत का निर्माण करता है- विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह

0 18

News By- नितिन केसरवानी

विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मोदी सरकार के 11 वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम को किया संबोधित

देश के प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग न करें आप, देश हमारा है इसकी सुरक्षा हमारे हाथ…. सिद्धार्थ नाथ सिंह

मनौरी/प्रयागराज: शनिवार को मनौरी स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “11 साल बेमिसाल'”कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह रहें। लोगो को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मोदी सरकार के 11 सालों में किए गए कार्यों को गिनाया।

उन्होंने कहा की असंभव को संभव बनाना ही नरेंद्र मोदी का पर्याय बन चुका है। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब कोई भी देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो आज संविधान की बात करते हैं, वे यह भूल जाते हैं कि उनके नेताओं ने अतीत में राष्ट्रपति शासन का दुरुपयोग किया और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लोकसभा से खारिज करवाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा, बूथ जीतो चुनाव जीतो यह पार्टी का मंत्र है और हमें इसे ही अपना पहला लक्ष्य बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को “ऐतिहासिक और बेमिसाल” बताते हुए कहा कि इस अवधि में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से पीओके तक विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय रेल पुल का निर्माण मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसने पूरी दुनिया को चकित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को समर्पित है. सरकार की तरफ से 200 से अधिक गरीब कल्याण योजनाएं लागू की हैं. देशभर में महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दिया गया है। दवाओं पर 80 प्रतिशत की छूट दी जा रही है और देश में हजारों की संख्या में जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक विकास की सुस्त पड़ी रफ्तार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के अमृत कल के यह 11 वर्ष संजीवनी साबित हुए हैं। 81 करोड़ से अधिक लोगों को गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन, 15 करोड़ से अधिक घरों को नल से जल का कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालय का निर्माण, पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक मकान का निर्माण एवं अन्य योजनाओं ने देश का विकास किया।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राम लोचन साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्या, महामंत्री जितेंद्र सिंह, महामंत्री श्रवण सरोज, मंडल उपाध्यक्ष सुनील निषाद, चंद्र प्रकाश चौधरी, छत्रपति पटेल,भाजपा नेता वीरेंद्र पासी, काजल पटेल, राजन तिवारी, राम प्रसाद साहू, मंडल मंत्री मनोज यादव, सुरेश सिंह, कौशल्या पासवान, चंद्रमा तिवारी, अनामिका, महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, प्रीति पटेल अध्यक्ष ललिता शास्त्री स्नेही संस्था, राम नरेश सरोज, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा पंकज सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुर्बान अली उर्फ सोनू अली, राजू सिंह पटेल जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय सिंह सिंगरौर, मीडिया प्रभारी पिछड़ा मोर्चा विकास सिंह सिंगरौर, अंकिता गुप्ता आदि तमाम पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!