Breaking News in Primes

फतेहपुर खनिज अधिकारी अवैध मौरंग खनन मामले मे सौरभ गुप्ता निलंबित

0 116

News By-नितिन केसरवानी

फतेहपुर:  जिले में अवैध खनन को खुला संरक्षण देने वाला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता निलंबित। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद विभागीय सेटिंग से बच रहा था सौरभ गुप्ता। जनपद में दोबारा खनिज अधिकारी के रूप में मिली थी तैनाती ! खदानों में निरीक्षण कर गलत रिपोर्ट देकर उच्चाधिकारियों को करता था गुमराह ! अवैध खनन और परिवहन को वसूली कर देता था खुला संरक्षण। कोर्रा और अढावल में भारी अनियमितता के बावजूद महज़ ओती पर कार्रवाई कर झाड़ा था पल्ला ! खदान संचालकों से सेटिंग कर करवाता था क्षेत्र से हटकर अवैध खनन ! भ्रष्ट अधिकारी सौरभ गुप्ता की करतूतों को किया था उजागर। खबरों का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने खनिज डायरेक्टर को कार्रवाई के लिए किया था निर्देशित ! जिसके बाद खनिज डायरेक्टर ने खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को किया निलंबित!

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!