Breaking News in Primes

बेहतर सुशासन के लिए “एक राष्ट्र एक चुनाव” बहुत जरूरी- धर्मराज मौर्य

0 14

नितिन केसरवानी

जिलापंचायत सभागार में वन नेशन वन इलेक्शन के तहत आयोजित हुआ व्यापारी सम्मेलन

कौशांबी…विधानसभा मंझनपुर के जिलापंचायत मंझनपुर सभागार में वन नेशन वन इलेक्शन के तहत व्यापारी सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।मुख्यालय स्थित जिलापंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर वन नेशन वन इलेक्शन के संबंध मे व्यापारी सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की आवश्यकता है साल के 12 महीने चुनाव होते रहते हैं हर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री चुनाव प्रचार करते हैं इससे विकास कार्य थम जाते हैं हर महीने आचार संहिता लगने से जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होती हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने इस योजना पर काम करना शुरू किया था ।अब समय आ गया है कि हम सभी उनके इस सपने को साकार करें एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए बहुत आवश्यक है एक राष्ट्रीय चुनाव कराने से न केवल देश पर चुनाव का आर्थिक बोझ कम होगा बल्कि जब एक साथ चुनाव होंगे तो नवगठित सरकार को 05 वर्ष तक निरंतर विकास कार्य करने का पर्याप्त समय मिलेगा ऐसी तमाम बातों को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विस्तार से बताया इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,कार्यक्रम संयोजक व जिलाउपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,कार्यक्रम जिला संजोजक नीतू कनौजिया,ज्योति केसरवानी,व्यापार मण्डल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि,पूरन चंद्र केसरवानी,अरविंद केसरवानी,भैरों प्रसाद अग्रहरि,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,अरविंद द्विवेदी,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा,जिला मंत्री दिनेश पाण्डेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,मण्डल अध्यक्षगण,व्यापारीगण, अधिवक्तागण,प्रबुद्धजन व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!