Breaking News in Primes

विकसित भारत की नींव रखने वाले प्रधानमंत्री थे पंडित जवाहरलाल नेहरू – गौरव पांडे

0 12

नितिन केसरवानी

*कौशाम्बी।* भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी द्वारा जिला अध्यक्ष गौरव पांडे की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी चायल तहसील में की गई संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को विकसित भारत की नींव रखने वाला प्रधानमंत्री बताया , उन्होंने कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था तब भारत बहुत संघर्षों का सामना कर रहा था आजादी की लड़ाई के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई जिसमें सभी समाज के लोगों को अधिकार मिले इस बात की भी चुनौती थी तथा किसी के साथ अन्याय ना हो इस बात का भी ख्याल रखना था , जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू पढ़े लिखे और दूरदर्शी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे जिन्होंने देश के सभी धर्म के लोगों को एक धागे में पिरो कर रखा और सब को साथ लेकर चले संगोष्ठी में उपस्थित कौशांबी कांग्रेस के संयोजक राजेश साहनी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे और जहां बच्चे उनको दिखाई देते वहीं रुक करके वह जरूर उनसे बात करते थे संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्याम सिंह भदोरिया ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हर क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे विज्ञान के क्षेत्र में हो चाहे संस्कृति के क्षेत्र में हो सभी क्षेत्र को ध्यान में रखकर उन्होंने देश को एक विकसित राष्ट्र की तरफ ले जाने की नींव रखी और देश को एक एम्स ,भाखड़ा नांगल बांध ,और इसरो जैसी संस्थाएं देकर देश को आगे ले जाने का काम किया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला सचिव एडवोकेट नूरत जमा ने कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था तब देश को विकसित राष्ट्र की तरफ ले जाने की चुनौती थी जिसका बखूबी उन्होंने निर्वाहन किया और सब को साथ लेकर चलते हुए देश का विकास किया पंडित जवाहरलाल नेहरू सभी नेताओं का सम्मान करते थे और देश की जनता को अपने परिवार की तरह ख्याल रखते थे । संगोष्ठी को कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया । संगोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व प्रदेश सचिव बहादुर त्रिपाठी , यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी राज नारायण पासी, मनोज कुमार पटेल, महासचिव मो० फरमान, नुरुत जमा, शोशल मीडिया के प्रदेश सचिव मो० शाहरुख, शोशल मीडिया अध्यक्ष, सचिन पांडेय, विवेक मिश्रा, सनी मिश्रा, राहुल त्रिपाठी,मुनीम अहमद एडवोकेट साहिद, मो० रईस, मो० इस्माइल, अनिल सेन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!